फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dera chief reached Barnawa ashram, police guarded the gate

Baghpat News: बरनावा आश्रम पहुंचा डेरा प्रमुख, गेट पर पुलिस का पहरा

Sat, 21 Jan 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 21 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dera chief reached Barnawa ashram, police guarded the gate
बरनावा आश्रम पर तैनात पुलिसकर्मी
बिनौली (बागपत)। तीसरी बार 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम शनिवार को बरनावा आश्रम पहुंचा। वह हनीप्रीत और परिवार के सदस्य के साथ आश्रम पहुंचा। वहीं पैरोल मिलने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

बता दें कि दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर शनिवार दोपहर 2:00 बजे चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशासन ने उसे सुरक्षा दी। डेरा के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया। राम रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर सीओ बागपत डीके शर्मा, हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में करीब 3:20 बजे पर पहुंची। उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया। गेट पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया।
विज्ञापन

साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। सीओ बागपत डीके शर्मा ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिलने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर आपत्ति जताई। ट्वीट में लिखा था कि बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल कर दी गई। ..बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी हैं। देशवासियों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को बचाएं, बलात्कारी आजाद घूमेंगे।


पैरोल पर बरनावा में तीसरी बार आया डेरा प्रमुख
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के आश्रम में पैरोल पर तीसरी बार आया है। यहां वह सबसे पहले बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन व 15 अक्तूबर को 40 दिन के पैरोल का समय बिताने के बाद 25 नवंबर को वापस सुनारिया जेल ले जाया गया था। तीसरी बार भी वह 40 दिन के पैरोल पर बरनावा आश्रम में आया है।

बरनावा आश्रम पर तैनात पुलिसकर्मी

बरनावा आश्रम पर तैनात पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed