फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dera chief may come on parole for the fourth time in Barnawa Ashram

Baghpat News: बरनावा आश्रम में चौथी बार पैरोल पर आ सकता है डेरा प्रमुख

Thu, 20 Jul 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 20 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dera chief may come on parole for the fourth time in Barnawa Ashram
बिनौली (बागपत)। रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख चौथी बार फिर बरनावा के आश्रम में पैरोल पर आ सकता है। इसके लिए रोहतक प्रशासन ने बागपत पुलिस प्रशासन से उसके बरनावा में पैरोल का समय बिताने के आचरण की आख्या रिपोर्ट मांगीं है।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन और 21 जनवरी 2023 को 40 दिन का पैरोल लेकर अपने परिवार के लोग और मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम में आए थे। इस वर्ष तीसरी बार वह 40 दिन के पैरोल का समय पूरा कर यहां से 3 मार्च को सुनारिया जेल गया। अब डेरा प्रमुख के पैरोल के लिए एक बार फिर रोहतक प्रशासन को अर्जी दी गई है। जिसके बाद रोहतक प्रशासन ने बागपत एसपी से उनके पूर्व में दी गई पैरोल का समय बिताने के आचरण के बाबत आख्या रिपोर्ट मांगीं है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना था कि डेरा प्रमुख के पूर्व पैरोल संबंधी आख्या मांगी गई थी, जिसे भेज दिया गया है। उधर बरनावा आश्रम में जल्द ही पैरोल पर आने की उम्मीद पर सेवादारों ने तैयारियां शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के मुख्य द्वार को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed