फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Depot operators running through bogus

फर्जी परिचालकों के सहारे चल रहा डिपो

Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Depot operators running through bogus
बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला
बागपत में यदि आप बड़ौत डिपो की बस में सफर कर रहे हो तो सावधान हो जाए, क्योंकि बड़ौत डिपो की अधिकांश बसों में फर्जी परिचालक घूम रहे हैं। जो यात्रियों से पैसे वसूलकर उन्हेें ठग रहे हैं, वहीं विभाग को भी हर माह लाखों का चूना लगा रहे हैं। यात्रियों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) अफसरों से इस संबंध मेें शिकायत की तो उनमें हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बड़ौत डिपो के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि बड़ौत डिपो की अधिकांश बसों में कुछ लोग फर्जी परिचालक बनकर घूम रहे हैं। जो यात्रियों से सामान्य किराये की अपेक्षा दोगुना किराया वसूल रहे हैं, टिकट पर भी बकाया पैसा अंकित नहीं किया जा रहा है और यात्रियों को भी अलग-अलग डिपो की बसें बताकर गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

ऐसा ही एक वाक्या दो दिन पहले बड़ौत से मुजफ्फरनगर जा रहे बड़ौत डिपो की बसों में हुआ है। इस संबंध मेें यात्रियों ने रोडवेज के अफसरों से शिकायत की है। यात्रियों ने स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना को शिकायत कर बताया दो दिन पहले बड़ौत डिपो की बस में कान्हड गांव से कुछ यात्री सवार हुए, उन्होंने मुजफ्फरनगर के लिए 100-100 रुपये देकर टिकट मांगा तो फर्जी परिचालक ने उनसे 100 रुपये ले लिया और टिकट देकर बाकी पैसे न तो दिए और न ही टिकट पर अंकित किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने बस के बारे में पूछा तो फर्जी परिचालक ने यात्रियों को बड़ौत डिपो की बस को मुजफ्फरनगर डिपो की बताई। यात्रियों के अनुसार उक्त परिचालक पैसे लेकर बाईपास पर उतर गया। बाद में जो परिचालक यात्रियों से टिकट मांगने आया तो यात्रियों ने उसे आपबीती बताकर बाकी पैसे मांगे, लेकिन उक्त परिचालक ने भी बाकी पैसे देने से इंकार कर दिया। यात्रियों की शिकायत पर विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। फिलहाल विभागीय अधिकारी मामले की जांच करने में जुटे हैं। इस संबंध मेें स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना ने कहा शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed