{"_id":"603009068ebc3ee94f44dde7","slug":"dense-fog-in-the-morning-sunshine-in-the-day-baghpat-news-mrt5262186104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह रहा घना कोहरा, दिन में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह रहा घना कोहरा, दिन में खिली धूप
विज्ञापन
बागपत। सुबह को घने कोहरे ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। घना कोहरा होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और बाजारों में रौनक लौटी। शाम होते-होते सर्दी बढ़ने पर बाजार फिर से सूने हो गए।
शुक्रवार सुबह घने कोहरे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व मेरठ-बागपत हाईवे पर वाहनों की लाइटें जली रही। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहन रेंगते नजर आए। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। नगर के मुख्य चौराहों और बाजारों में अलाव जलाए । सर्दी बढ़ने से नगर में लोगों की आवाजाही कम रही, इससे नगर के बाजार सूने रहे। धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हुई।
मौसम में आ रहा बदलाव, सेहत कर रखें ख्याल
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है मौसम में बदलाव आने पर सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। उनका कहना है ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने व गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। उन्होंने थोड़ी सी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने की सलाह दी है।