फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration on tehsil to get sugarcane slips

गन्ने की पर्चियां दिलाने के लिए तहसील पर प्रदर्शन

Tue, 04 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on tehsil to get sugarcane slips
बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करते मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के किसान। - फोटो : BARAUT
गन्ने की पर्चियां दिलाने के लिए तहसील पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन कर पेड़ी के गन्ने की पर्चियां दिलाने की मांग की। इस समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को काफी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि मलकपुर चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करते हैं। पिछले दिनों डीसीओ बागपत ने मिल को 12 सेंटर, रमाला व बागपत मिल को दिए थे। जबकि मलकपुर मिल पर पहले काफी गन्ना है। अभी भी किसानों के पास पेड़ी गन्ना खेत में खड़ी हुई हैं। इसको लेकर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। साथ ही उन्हें पर्चियां भी नहीं दी जा रही है। जिन किसानों के पास पेड़ी गन्ना है उनका सर्वे भी कराया जाए और जितनी सर्वे में पर्चियां बनती है उन्हें तत्काल दी जाए। बांड से पर्ची न काटी जाए। उनका यह भी कहना था कि पहले गन्ना मलकपुर मिल क्षेत्र के किसानों का लिया जाए। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो वह आंदोलन कर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा देंगे। इस अवसर पर जयवीर सिंह राणा एड़वोकेट, प्रेसवीर सिंह, महीपाल, प्रमोद, राजबीर, धीरजपाल तोमर, धर्मेंद्र तोमर, अरूण, नरेंद्र, उमंगपाल सिंह, रामपाल आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed