फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of villagers in collectorate, demand to provide way

कलक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन, रास्ता दिलाने की मांग

Sun, 20 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers in collectorate, demand to provide way
बागपत कलक्ट्रेट में सांसद से शिकायत करने पहुंचे बड़का गांव के लोग - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बड़का गांव में रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए अधिग्रहीत जमीन की चहारदीवारी के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आवागमन के लिए रास्ता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बड़का के ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे की तरफ से अधिग्रहीत की गई जमीन की चहारदीवारी करा रहा है। जिससे 50 मकान टूट जाएंगे और 250 से अधिक लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जाने के लिए बच्चों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। जिससे ग्रामीणों का जीवन काफी प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कलक्ट्रेट में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को ज्ञापन देकर आवागमन के लिए रास्ता दिलवाने की मांग की। उधर सांसद ने रेलवे के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मधुसूदन शास्त्री, पुरनसिंह, मदन, ओमी कश्यप, सुरेश, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed