फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of village heads on various demands

ग्राम प्रधानों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 12 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of village heads on various demands
वेतन बढ़ाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। उनको जल्द पूरा कराए जाने की मांग की गई।

ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर विभिन्न मागों को लेकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सूबेदार प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों की सफाई व संचालन की जिम्मेदारी प्रधान को सौंपी जाए। परिषदीय विद्यालयों का बिजली बिल पहले की तरह विभाग ही जमा कराए। पेयजल के लिए बने हैडटैंक के संचालन व बिजली का बिल भी विभाग खुद जमा कराए। विकास कार्यों की स्वीकृति का बजट दो लाख से बढ़ाया जाए। प्रधान की आकस्मिक मृत्यु पर 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाई जाए और प्रधानों का मानदेय 15 हजार रुपये किया जाए। इनके अतिरिक्त कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को सौंपा गया। इस दौरान रामपाल धामा, सनी चौधरी, महबूब, शैलेंद्र, दीपक चौधरी, विपिन सोलंकी, नरेश त्यागी, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed