{"_id":"637e63eeaffa370b434e4d02","slug":"demonstration-of-the-villagers-of-johri-in-kotwali-baraut-news-mrt614917526","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जौहड़ी के ग्रामीणों का कोतवाली में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जौहड़ी के ग्रामीणों का कोतवाली में प्रदर्शन
विज्ञापन
राजीव हत्याकांड में हिरासत में लिए गए युवकों को छुडवाएं जाने की मांग को लेकर बड़ौत कोतवाली में प्
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। राजीव हत्याकांड में कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवकों को छुड़वाने के लिए बुधवार को जौहड़ी के ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि 20 सितंबर 2022 की रात बड़ौत में ई-रिक्शा चलाने वाले जौहड़ी गांव निवासी राजीव (35) पुत्र रैय्यत की लूट के विरोध में हत्या कर दी गई थी और उसका शव काहन्ड़ गांव के जंगल में फेंक दिया था। राजीव के सिर व शरीर पर कई चोटों के निशान मिले थे। राजीव के भाई कर्मवीर ने दोघट थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कर्मवीर ने ई-रिक्शा व अन्य सामान लूटने के बाद हत्या करने की आशंका भी जताई थी। बताया कि इस हत्याकांड में गांव के ही दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए पिछले चार दिनों से हिरासत में ले रखा है और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है, जोकि गलत है।
विज्ञापन
उन्होंने हिरासत में लिए गए युवकों को बेगुनाह बताया और असली अपराधियों को पकड़ने की मांग की और पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया कि यदि हिरासत में लिए गए युवकों का राजीव की हत्या से कुछ लेनादेना भी मिला तो खुद ग्रामीण व परिवार के लोग उन्हें पुलिस को सौंप देंगे।
सीओ सविरत्न गौतम ने कहा कि शक के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के दौरान निर्दोष मिलने पर खुद पुलिस उन्हें छोड़ देगी। मौके पर रामनिवास, दीपक, सुनील, प्रमोद, इकबाल, राजेंद्र, प्रदीप, मांगेराम शामिल रहे।