फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of the villagers for not digging the pond

Baghpat News: तालाब की खोदाई नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 22 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the villagers for not digging the pond
बड़ौत। बड़का गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव के तालाब की खोदाई और सफाई न होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने, तालाब की खोदाई और सफाई न होने पर गांव जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जलभराव से गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने अटल भूजल योजना के तहत तालाब की खोदाई व सफाई कराएं जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती तो ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। बीडीओ ज्योति बाला ने ग्राम सचिव को गांव में भेजकर समस्या का समाधान कराएं जाने की बात कही। मौके पर विजयपाल चौहान, राजकुमार चौहान, विनोद चौहान, इलम सिंह पूर्व प्रधान, मधुबन शास्त्री, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed