फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of farmers of many villages in the Collectorate

कई गांवों के किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 11 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers of many villages in the Collectorate
मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री ज्ञापन भेजकर बागपत चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत चीनी मिल से जुड़े कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारी किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर बागपत चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा मिल की क्षमता बढ़ने से क्षेत्रीय किसानों को मिल पर गन्ना डालने में कोई परेशानी नहंी होगी।

कलक्ट्रेट में पहुंचे बागपत चीनी मिल से जुड़े कई गांवों के किसानों ने बताया कि वह गन्ने की ज्यादा बुआई करते हैं और उससे ही परिवार का गुजारा होता है, लेकिन मिल की क्षमता काफी कम होने के कारण वहां लाइन लगी रहती है। उनको 22 जून तक गन्ना डालना पड़ता है। इसके बाद भी कई गांवों में गन्ना खेत में बच जाता है जो कोल्हू पर बेचना पड़ता है। वहीं गन्ना जून तक खेत में खड़ा रहने के कारण अन्य फसल की बुवाई तक नहीं कर पाते हैं। इससे किसानों को परेशानी होती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री से हस्तक्षेप कर बागपत चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की, ताकि वह समय से गन्ना डालकर अगली फसल की बुवाई कर सके। इसमें रवि, अमित, देवेंद्र धामा, धर्मपाल, अनिल, प्रमेंद्र, राज कुमार, संजीव, राकेश, सरफराज, मोहित, ओमवीर सिंह ढाका, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed