{"_id":"61dc74474e379c7b28618f0a","slug":"demonstration-in-collectorate-against-ration-dealer-baghpat-news-mrt572822537","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के खिलाफ बूढ़पुर के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के खिलाफ बूढ़पुर के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बूढ़पुर के ग्रामीणों ने सोमवार को राशन डीलर के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राशन डीलर पर यूनिट से कम राशन देने और विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों को डीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलर के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट पहुंचे बूढ़पुर के ग्रामीणों का कहना था कि राशन डीलर यूनिट के आधार पर राशन का वितरण नहीं करता है। इसके अतिरिक्त डीलर दिन के बजाए रात में राशन का वितरण करता है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप था कि पूरा राशन मांगने पर डीलर नशे की हालत में उनसे अभद्रता करता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से डीलर के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कमल, वीरपाल, राजकुमार, अब्दुल कय्यूम, गौतम कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।