{"_id":"677d2b715605e63da506b703","slug":"demonstration-held-for-compensation-of-crops-submerged-in-water-of-hindon-river-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124541-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिंडन नदी के पानी मंे डूबीं फसलों के मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिंडन नदी के पानी मंे डूबीं फसलों के मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। हिंडन नदी से जलमग्न हुई आठ गांवों की 1200 बीघा फसल के मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रशासन से शिकायत करते हुए फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।
हिंडन नदी किनारे मुकारी, ललियाना, चमरावल, हरसिया, सरफाबाद, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी गांव के खेतों में पानी भरने के कारण किसानों की फसल जलमग्न हो गई थी। हिंडन नदी में पानी अधिक आने के कारण गेहूं, गन्ना, टमाटर, मूली, सरसों, आलू, आदि फसल जलमग्न हो गई थीं। इससे किसानों को लाखाें रुपये का नुकसान हो गया।
किसानों के कई बार मांग करने के बाद भी मुआवजा दिलाने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इसके विरोध में ललियाना, हरसिया व चमरावल के किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि फसल जलमग्न होने से उनके सामने परिवार का पालन पोषण करने में समस्या आ गई है।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम व मुख्यमंत्री को शिकायत करते हुए फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की ताकि किसानों की आर्थिक मदद हो सके। इस दौरान मुन्ना, इरफान, इकबाल, शाहरुख खान, सुलेमान, अमीरुद्दीन, यूसुफ, बदरुद्दीन, यासीन, सोनू, मुन्ना मौजूद रहे। एसडीएम ज्योति शर्मा के अनुसार वहां निरीक्षण किया गया था और अब दोबारा निरीक्षण कराया जाएगा।