{"_id":"667c0c7b89f376eb6c081f49","slug":"demonstration-demanding-to-start-water-tank-in-laliana-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-114687-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ललियाना में पानी टंकी शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ललियाना में पानी टंकी शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ललियाना गांव में पानी टंकी का निर्माण पूरा होने के बाद भी पेयजल की सप्लाई शुरू नहीं कराई गई है। बुधवार को ग्रामीणों ने पेयजल सप्लाई शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक साल पहले पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। एक साल बीतने के बाद भी गांव में पेयजल की सप्लाई शुरू नहीं कराई गई है। इसके अलावा में पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे भी नहीं भरवाए गए हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने पेयजल की सप्लाई जल्द शुरु कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर नरेश, बुधप्रकाश, अशोक, राजू, जितेंद्र, रियाजूदीन, गोविंद आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान मुकेश देवी ने बताया कि पेयजल टंकी शुरू कराने की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर कोई समाधान नहीं हुआ।