फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration demanding construction of passenger shed

झाडियां के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर है यात्री

Fri, 07 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding construction of passenger shed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित बिजरौल गांव में यात्री शेड बनवाए जाने की मांग को लेकर यात्रियों ने प्रदर्शन किया। वहीं, जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण से पहले बिजरौल गांव के बाहर यात्री शेड बना हुआ था। उसे चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी से ध्वस्त कर दिया था। कई साल बीतने के बाद भी आज तक यात्री शेड नहीं बनाया गया है। यात्री शेड न होने से यात्रियों को सड़क किनारे झाड़ियाें के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यात्री शेड न होने से बसें भी सवारियों को लेने की बजाए बिना रुके आगे बढ़ जाती हैं। जिससे दोगुना किराया देकर यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कतें महिलाओं व युवतियों को होती हैं। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इससे यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं, बस स्टेशन प्रभारी नरेंद्र मान ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई हैं। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द यात्री शेड बनवाए जाने का प्रयास किया जाएगा। यहां अजय तोमर, प्रदीप तोमर, मोनू, आकाश, राजन, अमित, सुमित, सुुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed