फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration against the officers of Electricity Corporation

विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the officers of Electricity Corporation
बडा़ैत (बागपत)। शिकायतों के बावजूद विद्युत पोल न बदलने से आक्रोशित नगरवासियों ने बुधवार को फूंस वाली मस्जिद के पास ऊर्जा निगम के अफसरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नेहरू रोड़ पर फूंस वाली मस्जिद के नजदीक सड़क किनारे खड़ा विद्युत पोल एक वर्ष से जर्जर हालत में है। पोल नीचे की ओर से पूरी तरह से गल चुका है। कभी भी गिरकर बड़ा हादसा हो सकता है। लगातार शिकायत के बावजूद विद्युत पोल नहीं बदला जा रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में इरफान, शकील, जमील, शौकीन, राजकुमार, मनोज, दीपक, सुधीर, आसिफ, हामिद, नीटू शामिल रहे। उधर, एसडीओ प्रभात भास्कर का कहना था कि शिकायत मिली है, अवर अभियंता को विद्युत पोल बदलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed