फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration against inflation by driving bullock cart

बैलगाड़ी चलाकर किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against inflation by driving bullock cart
बड़ौत/खेकड़ा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का महंगाई, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित अन्य समस्याओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। वे बैलगाड़ी से जलूस के रूप में तहसील पहुंचे और खाली गैस सिलिंडर समेत बैनर-पोस्टर लेकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोताना रोड पर एकत्र हुए। यहां से बैलगाड़ी में सवार होकर जलूस के रूप में तहसील पहुंचे। कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर व बैनर लिए थे। उन्होंने महंगाई काबू करने एवं बकाया गन्ना मूल्य जल्द भुगतान कराने की मांग की। अनुज पंवार ने कहा कि सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत चुनाव में सरकार ने प्रशासन को कठपुतली बनाया। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अब समय आ गया है कि जनता इस सरकार को उखाड़ फेंके। इस दौरान आशु सिद्दीकी, महेश शर्मा, दीपक राणा, आकाश, डॉ. मदन खुराना, पप्पू, साबिर, देवेंद्र, सलीम शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा में भी सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। सपा नगर अध्यक्ष जगपाल यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, शाहरुख खान, सतीश वाल्मीकि, राजेंद्र यादव, शौकत मलिक, नजर मोहम्मद, माजिद खान, इंतजार अली, कमरुद्दीन, आबिद खान, कल्लू खान, काजिम खान, महफूज अली, बिजेंद्र, अंकुर, रोहन, नूरहसन, शकील, वकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टरों को खींचकर जताया विरोध
बड़ौत। सपा जिलाध्यक्ष मनोज पंवार व अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में ट्रैक्टरों को खींचकर प्रदर्शन किया। यह जुलूस शहीद पार्क से शुरू होकर तहसील पहुंचा। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की तक हुई। रणधीर प्रधान, इरफान, नफीस सिद्दिकी आदि शामिल रहे। हाजी तराबुद्दीन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जुलूस निकाला। यह जुलूस गुराना रोड से शुरू होकर नगर के कोताना रोड, मुख्य बाजार, दिल्ली रोड से होता हुआ तहसील पहुंचा। इस अवसर पर सपा नेता ललित जैन, नीटू, अंकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed