{"_id":"603e88198ebc3ec89a5c59cb","slug":"demonstration-against-increase-in-prices-of-petrol-and-diesel-baghpat-news-mrt5280230175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में सपाईयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में सपाईयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मंहगाई के विरोध में बागपत-कोर्ट रोड पर बैल बुग्गी से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
बैल-बुग्गी के पीछे गाड़ी बांधकर तहसील तक पहुंचे सपा नेता
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बैल-बुग्गी के पीछे गाड़ी बांधकर कार्यकर्ता कोर्ट रोड से सदर तहसील पहुंचे।
मंगलवार को सपा नेता अभयवीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोर्ट रोड पर एकत्र हुए। बैल-बुग्गी पर सवार होकर यहां से कार्यकर्ता कोर्ट रोड होते हुए सदर तहसील पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर भाजपा सरकार ने आमजन विरोधी कदम उठाया है। किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जितेंद्र यादव, डॉ शालिनी राकेश, रविंद्र यादव, राजू भाटी, काले प्रधान, हाजी अकील, नदीम राजपूत उपस्थित रहे।