फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demolition of houses which were obstructing the construction of the drain

नाला निर्माण में बाधक बन रहे मकान ध्वस्त किए

Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Demolition of houses which were obstructing the construction of the drain
बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर नाला निर्माण में कुछ लोग डाल रहे थे बाधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव में बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे किनारे नाला निर्माण में बाधक बने चार मकान मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त किए गए। कुछ लोग इस नाला निर्माण में बाधा डाल रहे थे। इसकी वजह से हाईवे निर्माण कंपनी को पुलिस का सहयोग लेना पड़ा।
बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर डौला गांव में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। गांव के कई लोगों ने हाईवे निर्माण कार्य में बाधा डाली थी। मंगलवार को निर्माण कंपनी ने सिंघावली अहीर पुलिस की मदद से नाला निर्माण में बाधा बन रहे चार मकान ध्वस्त कराए। एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि कुछ लोग निर्माण नहीं होने देना चाह रहे थे। इन लोगों को चेतावनी दे दी गई थी कि निर्माण कार्य में बाधा पहुंची तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डौला चौकी प्रभारी ने वहां मौजूद रहकर कार्य कराया गया है। ध्वस्तीकरण का कार्य शांतिपूर्वक हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
छपरौली। थाने पर मंगलवार को पुलिस ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं शरारती तत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। एसआई सहंसरपाल मलिक ने बताया प्रत्येक ग्रामीण का कर्तव्य है कि वह गांव में माहौल बिगाड़ने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें। पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। गांव में अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि होती है तो उसकी जानकारी पुलिस को देकर जिम्मेदार नागरिक बने। कानून के विरुद्ध यदि कोई काम होता है तो इससे गांव की बदनामी होती है, ऐसी स्थिति में समय रहते ही पुलिस को अवगत कराना चाहिए, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। लोगों को आ रही परेशानी को समय रहते दूर किया जा सके। इस अवसर पर विशाल प्रधान, बहादुर प्रधान, जितेंद्र, विनोद, धर्मेंद्र, विकास, रविंद्र, जयकुमार, हरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed