फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to withdraw the order on sale of spices and tobacco

Baghpat News: मसाला और तंबाकू की बिक्री के आदेश को वापस लेने की मांग

Fri, 07 Jun 2024 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the order on sale of spices and tobacco
अग्रवाल मंडी टटीरी। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तंबाकू और पान मसाला की अलग-अलग दुकानों पर बिक्री करने के आदेश को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि सरकार ने तंबाकू और पान मसाला की एक दुकान पर बिक्री करने पर रोक लगा दी है। अब व्यापारियों को तंबाकू और पान मसाला की बिक्री के लिए अलग-अलग लाइसेंस लेना पड़ेगा। इससे व्यापारियों पर लाइसेंस लेने के लिए अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आदेश को वापस लेने या फिर पान मसाला और तंबाकू की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही व्यापारियों ने जिले में शांतिपूर्ण चुनाव और मतगणना कराने के लिए डीएम को पगड़ी पहनाकर उनका आभार जताया। इस मौके पर अभिमन्यु गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनोज गोयल, महामंत्री विक्की चौधरी, उपाध्यक्ष अतुल जिंदल, आशीष गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
मीठे पानी का वितरण किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रोटरी क्लब की ओर से शरबत का वितरण किया गया। इस मौके पर संजीव शर्मा, पंडित अंकुर शर्मा, साधुराम मित्तल, दीपक गोयल, आशु गुप्ता, सुमित जैन, सोनू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed