फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to withdraw online learning order

ऑनलाइन शिक्षण के आदेश को वापस लेने की मांग

Wed, 10 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw online learning order
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षण संघ ठकुराई गुट के सदस्यों ने माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे ऑनलाइन शिक्षण कार्य के आदेश को वापस लेने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए ज्ञापन में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने ऑनलाइन/वर्चुअल शिक्षा के आदेश करने के आदेश को वापस लेकर वास्तविक शिक्षा की योजना शुरू करने, शैक्षिक सत्र एक जुलाई से 30 जुलाई तक किया जाए। महंगाई भत्ते को फ्रीज करने व नगर प्रतिकर भत्ता को समाप्त के आदेश को वापस लेने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए निर्गत शासनादेश के बिंदु 11,14 व 16 के प्रावधान को समाप्त कर शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को क्रियान्वत करने, कोरोना काल में वित्त विहिन विद्यालयों के शिक्षकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मार्च 2016 के शासनादेश से नियमित हुए तदर्थ शिक्षकों के सेवानिवृत्ति पर उनकी पेेंशन व ग्रेज्युटी के लिए तदर्थ सेवाओं को देखकर पेंशन प्रकरणों का निस्तारण कराने की मांग की। उन्होंने प्रभारी डीआईओएस अंतरिक्ष कुमार को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा, जिलामंत्री दीपक कुमार नैन, प्रांतीय मंत्री सतीश चौधरी, कोषाध्यक्ष सुदेश भारती, संजीव तोमर, राजगुरु तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed