फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to start admission process in degree colleges

Baghpat News: डिग्री कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू कराने की मांग

Mon, 03 Jun 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to start admission process in degree colleges
-दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने विवि के कुलपति को लिखा पत्र
विज्ञापन

बड़ौत। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आए काफी बीत चुका है। इसके चलते छात्र स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की मांग को देखते हुए दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने विवि के कुलपति को पत्र लिखा है।

बता दें कि जनपद के पांच एडिड, एक राजकीय डिग्री कॉलेज छपरौली और 20 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में छात्र-छात्राएं प्रवेश शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आए काफी दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक विवि ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं कराई है। इसको लेकर छात्र लगातार कॉलेजों के चक्कर काट रहे है। फिलहाल छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा़ वीरेन्द्र सिंह ने विवि के कुलपति को पत्र लिखकर जल्द दाखिले की प्रक्रिया शुरू कराए जाने की मांग की है। प्राचार्य डा़ वीरेन्द्र सिंह ने पत्र के माध्यम से बताया कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आए काफी समय हो गया है। अब छात्र स्नातक कक्षाओं में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों की समस्याओं को देखते हुए जल्द से जल्द प्रवेश परीक्षा शुरू की जाए ताकि समय पर शिक्षा सत्र शुरू हो सकेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed