फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to open school in meeting of private school operators

प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक में स्कूल खुलवाने की मांग

Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to open school in meeting of private school operators
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक हुई। उन्होंने शासन से सात फरवरी से स्कूल खोलने की अनुमति देने की मांग की।

प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों का शैक्षिक और मानसिक विकास कम हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में टैबलेट और स्मार्ट फोन के अभाव में बच्चे ऑनलाइन शिक्षण नहीं कर पा रहे है। जो बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे है, उन पर स्मार्ट फोन का दुष्प्रभाव पड़ रहा है। स्कूल बंद होने के कारण प्राइवेट विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों को आजीविका चलाने में परेशानी हो रही है। स्कूल बंद होने के कारण स्कूलों की बसों का बीमा, फिटनेस और परमिट अटक गए है। उनका कहना था कि चुनाव आयोग ने एक हजार लोगों तक चुनावी रैली करने की अनुमति प्रदान कर दी है, जबकि स्कूलों में तो केवल दो सौ से 300 बच्चें ही शिक्षण कर रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मानव विकास संसाधन मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री से स्कूल प्रबंधक, शिक्षक और बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत विद्यालयों को खोलने की मांग की। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला सचिव प्रमोद चौधरी, महामंत्री मुकेश कुमार, प्रवक्ता जोनी शर्मा, संयोजक गजेंद्र सिंह, बृजेश शर्मा, सुधीर मान, मनोज यादव, नीरज राजपूत, दीपक कटारिया, कर्मवीर, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed