{"_id":"66deddb96d795562120d1be4","slug":"demand-to-arrest-those-who-attacked-the-energy-corporation-team-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-117952-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ऊर्जा निगम की टीम पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ऊर्जा निगम की टीम पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन
-कार्रवाई न होने पर समिति के पदाधिकारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली गांव में सोमवार को विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें हलालपुर गांव में बिजली बिल वसूलने गई टीम के साथ मारपीट, उस पर पथराव करने वालोंं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कि अब निगम के कर्मचारी व अधिकारी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। आए दिन उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है, जिस कारण लोगों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द टीम के साथ मारपीट व पथराव करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मजबूरन समिति के पदाधिकारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में कपिल तोमर, राजीव, आंशु, अजय, विनय, दिनेश, सन्नी आदि शामिल रहे।