{"_id":"61b8e374f6c1ba43c66f9a2b","slug":"demand-for-withdrawal-of-cases-by-taking-out-candle-march-baghpat-news-mrt568965438","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाल कर मुकदमे वापसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाल कर मुकदमे वापसी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय किसान यूनियन ने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। किसान आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस कराने की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव ने कहा कि 14 दिसंबर 2020 को किसान आंदोलन का समर्थन करने पर पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखकर शारीरिक यातना दी थी। पुलिस ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर पांच सपा नेताओं पर 151 का मुकदमा कायम किया जबकि 14 सपा नेताओं पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मुकदमे हटाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की मांग की। उन्होंने निष्पक्ष जांच न होने पर न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी। कैंडल मार्च में पंडित राजपाल शर्मा, डॉ शकील अहमद, नगेन्द्र सिंह, गुड्डू चौधरी, अंकुर यादव, तहसीम छपरौली, ठाकुर भीम सिंह, सलीम त्यागी, सतीश गौंड, राजू प्रधान, काला विधूडी, सचिन, इंद्रपाल, शहनाज चौधरी, कविता, नईमा, प्रगति चौहान, कोमल, आमना, रमवती, प्रिया चौधरी मौजूद रहे।