फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for Reserving Seats for the Elderly and Persons with Disabilities on Trains

Baghpat News: ट्रेन में बुजुर्गों और दिव्यांग के लिए सीटें आरक्षित कराने की मांग

Wed, 06 May 2026 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for Reserving Seats for the Elderly and Persons with Disabilities on Trains
खेकड़ा। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों की मांग की गई है। कस्बे के दैनिक यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली में रेलवे विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आरक्षित सीटों पर अन्य यात्री बैठ जाते हैं, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

यात्रियों ने अधिकारियों को बताया कि ट्रेनों में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सीटें आरक्षित होती हैं। लेकिन इन सीटों पर अक्सर अन्य यात्री कब्जा कर लेते हैं।
विज्ञापन

इस कारण दिव्यांगों और बुजुर्गों को अपनी निर्धारित सीट नहीं मिल पाती। जब उनसे सीट छोड़ने को कहा जाता है तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस स्थिति में इन यात्रियों को भीड़ में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है, जिससे उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक यात्री गजेंद्र कौशिक, सीताराम, विनोद कुमार, संदीप कुमार, जितेंद्र और महेश कुमार ने समस्या समाधान की मांग की। स्टेशन अधीक्षक बसंत कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed