फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for declaration of result of head post

प्रधान पद का परिणाम घोषित कराने की मांग

Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand for declaration of result of head post
प्रधान पद का परिणाम घोषित कराने की मांग
विज्ञापन

बागपत। बिहारीपुर गांव के प्रधान के जेल जाने के बाद पंचायत सदस्यों की वोटिंग कराने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। परिणाम घोषित कराने के लिए ग्रामीणों ने विकास भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने परिणाम घोषित करने में देरी करने का आरोप लगाया।
विकास भवन पहुंचे बिहारीपुर गांव के रहने वाले सत्यवीर व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान को एक मुकदमे में जेल भेज दिया गया था। जिसमें प्रशासन ने एक पंचायत सदस्य को प्रधान मनोनीत कर दिया था। जिस पर आपत्ति दर्ज कराई जाने के बाद पंचायत सदस्यों की 17 जून को वोटिंग कराई गई। वोटिंग कराने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई थी, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया। उन्होंने जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की। मांग करने वालों में महेंद्र, सतेंद्र, ब्रह्मपाल, सुदेश, विक्रांत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा उत्सव 16 जुलाई को
बागपत। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव पर 16 जुलाई को सर्वोदय पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, सितार वादन, बांसुरी वादन, भरतनाट्यम नृत्य, कत्थक नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी ही प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
रमाला। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके देवर ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट की। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed