{"_id":"634d9c7c3898135d1620a590","slug":"demand-for-construction-of-road-from-daha-to-kakkarpur-raised-in-the-meeting-baghpat-news-mrt6100383133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में उठाई दाहा से ककड़ीपुर तक सड़क का निर्माण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में उठाई दाहा से ककड़ीपुर तक सड़क का निर्माण कराने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बा टीकरी में लोगों की बैठक में दाहा से वाया टीकरी होते हुए ककड़ीपुर तक सड़क का निर्माण कराने की मांग की गई। बैठक में जल्द ही सांसद से मिलकर मार्ग का निर्माण कराने की मांग करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं का कहना था कि दाहा से वाया टीकरी होते हुए ककड़ीपुर तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मार्ग का निर्माण कराया जाना बहुत आवश्यक है। इस सड़क का निर्माण होने से शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। अभी लोगों को मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में मार्ग का निर्माण कराने के लिए जल्द ही सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मास्टर सुरेंद्र पाल ने और संचालन अरुण राठी ने किया। बैठक में मास्टर विजय सिंह राठी, रमेश, अरुण राठी, राजपाल सिंह, इंद्रपाल, मास्टर सुरेंद्र पाल, मास्टर रविंदर, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल शर्मा, विनोद, ओमपाल, पवन राठी, राममेहर, धर्मवीर, उदल, अमृत लाल दरोगा, सौरभ, राहुल, धर्मवीर, धर्मेंद्र मौजूद रहे।