फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for capital punishment for the killers of Prince Mittal

प्रिंस मित्तल के हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

Mon, 04 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for capital punishment for the killers of Prince Mittal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। भारतीय वैश्य परिवार महासंघ की बैठक हुई। इसमें प्रिंस मित्तल के हत्यारोपियों को फांसी की सजा और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद देने की मांग की गई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि चार दिन पूर्व पिलखुवा में बदमाशों ने प्रिंस पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में घायल प्रिंस की शनिवार को मौत हो गई थी। इससे व्यापारियों में रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मोहन गुप्ता, क्षेत्रीय प्रभारी सचिन गुप्ता, युगल किशोर गर्ग, डॉ. योगेश जिंदल, सत्यपाल अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग, नितिन गुप्ता, सचिन गुप्ता, विवेक गुप्ता, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में हुई व्यापारियों की बैठक में भी प्रिंस मित्तल की हत्या की निंदा की गई। अभिमन्यु गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, मनोज मित्तल, प्रमोद जैन, मनीष गुप्ता, अंकित गोयल, बृजेश गोयल, श्रीपाल वर्मा, भूषण आर्य, मनोज आर्य, सुरेश जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed