फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for arrest of attackers

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Tue, 19 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of attackers
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- दिल्ली रोड स्थित सीटीआर वर्कशाप पर एकत्रित हुए कर्मचारी
बड़ौत। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर बिजली कर्मचारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

अवर अभियंता मितान सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में ऊर्जा निगम के कर्मचारी सीटीआर वर्कशाप पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पांच दिन पूर्व एक समुदाय के आधा दर्जन युवकों ने पीएन शर्मा पार्क के नजदीक ड्यूटी से लौट रहे टीजी-2 सुशील व रवि के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई है। लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस इन आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर पाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो ऊर्जा निगम के कर्मचारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। प्रदर्शन करने वालों में शौकत अली, सुधीर, वेदपाल पंवार, राजीव, इकबाल, अनुज, प्रवेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed