{"_id":"6423400405c166cea507eed4","slug":"delimitation-of-wards-of-baghpat-municipality-sent-to-the-government-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-19-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत नगर पालिका के वार्डों का परिसीमन शासन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत नगर पालिका के वार्डों का परिसीमन शासन को भेजा
Wed, 29 Mar 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका के पुराने क्षेत्र के आधार पर वार्डों का परिसीमन शासन को भेजा गया है। बागपत का रैपिड सर्वे भी पुराना ही माना जाएगा और उसको आधार मानते हुए ही अध्यक्ष व वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। इस तरह हर किसी की नजर अब आरक्षण पर टिकी हुई है।
बागपत नगर पालिका में सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद को शामिल करते हुए शासन ने 21 सितंबर 2022 को सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी की थी। जिसके बाद सीमा विस्तार के विरोध में दो सभासदों के नाम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिन पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सीमा विस्तार की अधिसूचना को निरस्त कर दिया था। शासन से पिछले महीने नगर पालिका के सीमा विस्तार का दोबारा प्रस्ताव मांगा गया था। जिसको भेज दिया गया था, लेकिन पांच दिन पहले ही शासन से अधिसूचना जारी की गई कि पुराने वार्ड परिसीमन के आधार पर चुनाव कराया जाएगा। जिसके लिए शासन से वार्डों के परिसीमन की रिपोर्ट मांगी गई। जिसे शासन को सोमवार को भेज दिया गया है।
- वर्ष 2017 के सर्वे को आधार मानकर होगा आरक्षण
बागपत नगर पालिका के अध्यक्ष और वार्डों का आरक्षण वर्ष 2017 के रैपिड सर्वे को आधार मानकर किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार शासन से जिस तरह के निर्देश आरक्षण को लेकर मिलेंगे, उसके आधार पर वार्डों का परिसीमन बनाकर यहां से भेजा जाएगा। उस पर शासन से मुहर लगेगी और अध्यक्ष के लिए आरक्षण शासन से तय होगा।
विज्ञापन
- नगर पालिका बागपत के वर्ष 2017 के वार्ड परिसीमन की पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब वहां से आगे जिस तरह के निर्देश मिलेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश राणा, अधिशासी अधिकारी बागपत