फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhiites getting corona vaccine in Baghpat

बागपत में कोरोना का टीका लगवा रहे दिल्ली वाले

Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Delhiites getting corona vaccine in Baghpat
बागपत। दिल्ली वाले बागपत जनपद में टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर वह केंद्रों पर टीकाकरण करा रहे हैं। डीएम राजकमल यादव ने एक जून को खेकड़ा के टीकाकरण केंद्र पर कुछ युवकों को पकड़ा भी था। वह दिल्ली से यहां टीका लगवाने पहुंचे थे। तब डीएम ने बाहरी राज्यों के लोगों को वैक्सीन न लगाने के निर्देश चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को दिए थे।
विज्ञापन

बागपत के लोग नहीं करते ऑनलाइन बुकिंग
टीकाकरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग की अनिवार्यता अब नहीं है। ऐसे में बागपत के ज्यादातर लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं कराते हैं। जिसकी वजह से भी यहां के स्लॉट खाली ही रहते हैं। खाली देखकर इन स्लॉट पर दिल्ली के लोग बुकिंग करा लेेते हैं। बागपत में रविवार को 1800 स्लॉट के लिए बुकिंग सुबह साढ़े दस बजे खुलेगी। इसमें 200 स्लॉट महिलाओं के लिए, 200 स्लॉट 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के और 14 सौ स्लॉट सभी के लिए होंगे।
विज्ञापन

दिल्ली से नजदीक पड़ता है खेकड़ा
दिल्ली और खेकड़ा की दूरी महज तीस किमी है। इसलिए दिल्ली के लोग यहां के सेंटरों पर टीका लगवाने को तरजीह दे रहे हैं।
टीकाकरण टीमों के साथ हो चुकी है मारपीट
जहां दूसरे राज्य से लोग यहां टीका लगवाने पहुंच रहे हैं, वहीं जिले के कई गांवों में टीकाकरण का काफी विरोध किया जा रहा है। गौसपुर, बसौद, सिसाना, लुहारा, मीतली, डौला, असारा आदि गांवों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। बसौद और डौला में तो टीकाकरण टीम में शामिल कर्मियों के साथ मारपीट भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का आदेश है कि दूसरे राज्य के लोगों को वैक्सीन न लगाई जाए। दिल्ली के लोग बुकिंग कराकर और यहां वैक्सीन लगवाने आ जाते हैं। आईडी देखने पर उन्हें मना कर दिया जाता है। स्वास्थ्यकर्मियों को आदेश दिए हैं कि दूसरे राज्यों के लोगों को वैक्सीन न लगाएं। - डॉ. आरके टंडन, सीएमओ बागपत।
जिले में टीकाकरण एक नजर में
कुल टीकाकरण 2,08,050
पहली डोज 1,77,663
दूसरी डोज 30,387
18-44 आयु वर्ग 12,479
45-60 आयु वर्ग 1,02,011
60 साल से ऊपर 63,159
पुरुष लाभार्थी 95,330
महिला लाभार्थी 82,296
कोविशील्ड 1,94,300
कोवैक्सीन 13,750
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed