{"_id":"617997286c13002ebe05a9cb","slug":"deepawali-fair-will-be-held-from-today-baghpat-news-mrt5624798167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लगेंगे दीपावली मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लगेंगे दीपावली मेले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत, बड़ौत और खेकड़ा पालिका क्षेत्र में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में जिले की सभी नगर पालिकाओं में 28 अक्तूबर से दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और पटरी, रेहड़ी विक्रेताओं के उत्पादों के स्टॉल लगेंगे।
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि जिले में 28 अक्तूबर से नगर पालिका बागपत में जैन धर्मशाला, बड़ौत में सी फिल्ड, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, नेहरू रोड, खेकड़ा में बीआरसी खेकड़ा में 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया मेले में तीन दिन 28, 29 व 30 अक्टूबर 2021 को सांस्कृतिक कार्यक्रम पटरी, रेहड़ी विक्रेताओं के उत्पादों के बिक्री स्टाल लगाए जाएंगे। विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त फूड स्टाल, मनोरंजन के झूले व मंचीय कला का प्रदर्शन किया जाएगा।