{"_id":"623b5cad20953069f56777b3","slug":"dedication-to-nation-leads-to-greatness-baghpat-news-mrt581435161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानता की ओर ले जाता है राष्ट्र के लिए समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानता की ओर ले जाता है राष्ट्र के लिए समर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज में बुधवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें संस्था के प्राचार्य ने शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला। उधर, सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज की ओर से सर्वोदय इंटर कॉलेज पाबला में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई।
प्रोफेसर उधम सिंह ने कहा कि बलिदान कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। देश में तीनों शहीदों के नाम से मार्ग, द्वार, चौक व शिक्षण संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्र के लिए किया गया समर्पण व्यक्ति को महानता की ओर ले जाता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. उमलेश रानी, डॉ. गीता, सुशील कुमार मौजूद रहे।
उधर, पाबला में चल रहे शिविर में श्रद्धांजलि सभा में स्वयंसेवकों ने दो मिनट का मौन धारण की शहीदों को नमन किया। अतुल देव शर्मा ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को शहीदों के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कॉलेज में सफाई की। इस मौके पर कुलदीप सिंह, भारती सिंह, तान्या शर्मा, साक्षी, गौतम एवं सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्र की रक्षा करना ही धर्म
दोघट। भड़ल गांव में भारत मां के वीर सपूतों की स्मृति में यज्ञ का आयोजन किया गया। कपिल शास्त्री ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव सिंह और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा करना मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। यज्ञ में सुखवीर राणा, पूर्व प्रधान देवेंद्र राणा, ठेकेदार कृष्ण राणा, आनंद राणा, प्रेम राणा, डॉ. विनोद राणा, डॉ. यशपाल, पप्पू राणा, बिल्लू, परवीन, साहब राणा, आकाश, मोनू, शिवम, सनी, अमित, बलवीर राणा आदि रहे। संवाद