फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Decision to oppose outside candidate in Panchayat of Rajput society

Baghpat: राजपूत समाज की पंचायत में बाहरी प्रत्याशी के विरोध का फैसला

Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

रविवार को एसपीसी डिग्री कॉलेज में राजपूत समाज की पंचायत हुई, जिसमें बाहरी प्रत्याशी के विरोध का फैसला लिया गया। इसके साथ ही मांग उठाई गई कि भाजपा को पाली, सिसाना और बागपत कस्बे से प्रत्याशी बनाया जाए।

विज्ञापन
Decision to oppose outside candidate in Panchayat of Rajput society
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में आयोजित पंचायत को संबोधित करते अजय चौहान - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

बागपत में नगर पालिका चुनाव के प्रत्याशी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। एसपीसी कॉलेज में चौधरी प्रेमपाल सिंह चौहान के आह्वान पर राजपूत समाज की पंचायत हुई। जिसमें बागपत बाजार व पुराना कस्बा, पाली, सिसाना और नयागांव के लोग शामिल हुए। पंचायत में मुख्य एजेंडा रहा कि बागपत, पाली, सिसाना, नयागांव से एक ही प्रत्याशी को चुना जाए, जिससे उसे चुनाव लड़ाकर विजय बनाया जाए। इस पर सभी ने हाथ उठाकर सहमति जताई।
विज्ञापन


पंचायत में कहा कि अब सीमा विस्तार होने पर कुछ बाहरी लोग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और उनका विरोध किया जाएगा। अगर ऐसे बाहरी लोगों की कोई जनप्रतिनिधि पैरवी करता है, तो उसका भी समाज विरोध करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: दम तोड़ रहीं प्रतिभाएं, मिनी स्टेडियम में आठ सालों से लटका है ताला, मॉर्निंग वॉक भी नसीब नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्षता सिसाना के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह चौहान ने और संचालन डॉ. विरेंद्र राणा ने किया। इस दौरान डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष सतपाल चौहान पाली, प्रबंधक राजेंद्र चौहान सिसाना, अजय चौहान गौरीपुर, प्रहलाद सिंह, चौधरी प्रेमपाल सिंह, अजय चौहान गैस एजेंसी बागपत, उदयराज चौहान, युद्धवीर चौहान, तेजपाल सिंह पाली, तरुण कुमार, भूपेंद्र चौहान, कैलाश चौहान सिसाना, सुखबीर चौहान, नरेंद्र सिंह, सत्ते प्रधान गौरीपुर, नरेंद्र राणा, अनिल चौहान सिसाना, प्रयाण राणा, श्रीनिवास चौहान, यशवीर चौहान उर्फ मिंटू, सुधारस चौहान, राजकुमार आढ़ती, करण सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed