फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Decided to teach children

बच्चों को पढ़ाने का निर्णय लिया 

Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Decided to teach children
बड़ौत के वाजिदपुर गांव में कश्यप समाज की बैठक में बोलते सुभाष कश्यप। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में मंगलवार को वाजिदपुर गांव में आयोजित कश्यप युवा मंच की बैठक में बच्चों को पढ़ाने और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का निर्णय लिया।  
विज्ञापन


इस बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप ने कहा कश्यप समाज के साथ अधिकांश राजनीतिक पार्टी सौतेला व्यवहार कर रही है, जब चुनाव आते हैं तो कश्यप समाज के लोगों को लुभावने वादे कर उनकी वोट ठगने का काम किया जाता है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद किसी को भी उनके समाज की याद नहीं आती। विधानसभा चुनाव नजदीक है और अधिकांश पार्टी के लोग उनके समाज पर डोरे डालने का काम करेगी। उन्होंने कहा समाज के लोग किसी भी पार्टी के लुभावने वादों में न बहें, क्योंकि वे फिर तुम्हारा मत लेकर तुम्हें कभी याद नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा समाज के लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं और राजनीति में हिस्सा लें। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में  समाज के लोग अपने प्रत्याशी खड़े करें और राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का एहसास कराए। इसकी अध्यक्षता भगवत कश्यप ने की। संचालन नितिन कश्यप ने किया। इसमें दीपक कुमार, राहुल कश्यप, अनिल कश्यप, छोटूराम, मनीष, नीटू, अजब सिंह, जगदीश, ओमपाल, पालेराम, सतबीर, विकास आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed