किरठल गांव के युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि के पिता सूबे सिंह ने रमाला थाने में दी तहरीर में बताया सात अप्रैल को उसके बेटे रवि को गांव के दो लोग घर से बुलाकर ले गए थे। आरोपियों ने रवि को पहले शराब पिलाई, इसके बाद उसे पीटकर अधमरा कर घेर में छोड़कर चले गए। घायल अवस्था में रवि को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया । उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा रवि एक सप्ताह पूर्व अपने घेर में घायल अवस्था में मिला था। उसने दिल्ली अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना से परिवार में कोहराम
रमाला। रवि की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव अस्पताल से गांव लेकर पहुंचे। बाद में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।