{"_id":"5814ed254f1c1b6779bc25d5","slug":"death-of-elderly-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
accident shimla
बागपत। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर सूजरा गांव के पास लाइन पार करते समय बहादुर (60) ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लिया।
पुलिस के मुताबिक सूजरा गांव निवासी बहादुर सिंह अपने परिवार के साथ मेरठ में रहते थे। वे दीपावली के पर्व पर अपने पैतृक गांव में देवताओं पर पूजा अर्चना करने के लिए आए थे। शनिवार को खेत से लौट रहे थे। रेलवे लाइन पार करते समय दिल्ली की ओर से अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि बहादुर की ट्रेन की चपेट में आने से जान गई है।