फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death of a young man who fell from the roof three days ago

तीन दिन पूर्व छत से गिरे युवक की मौत

Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who fell from the roof three days ago
रमाला। मुजफ्फरनगर के तितावी में रिश्तेदारी में गए कंडेरा निवासी युवक छत से गिरकर घायल हो गया था। युवक की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। परिजन युवक की हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर रमाला थाने पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल तितावी होने के कारण उन्हें वापस भेज दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेश ने बताया कि उसका भाई मुकेश पुत्र सत्यवीर (25) तीन दिन पहले गांव के ही अपने दोस्त रोहित की रिश्तेदारी में तितावी गया था। रिश्तेदारों ने बताया था कि वह छत पर सो रहा था। देर रात नींद में होने की वजह से पैर फिसलकर छत से गिर गया। रोहित की आंख खुलने पर देखा कि मुकेश छत के नीचे नाली में पड़ा कराह रहा था। चीख पुकार सुनकर लोगों की नींद खुल गई। परिजन उसे उपचार के लिए जीटीबी दिल्ली में भर्ती कराया। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे है। उनका कहना है कि वह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए रमाला थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल तितावी का बताकर वापस भेज दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed