{"_id":"5ecea7318ebc3e9082568d51","slug":"death-baghpat-news-mrt483642172","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबा कोताना गांव का किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबा कोताना गांव का किशोर, मौत
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना गांव के पास ट्यूब से अपने परिवार के साथ यमुना पार कर रहा एक किशोर डूब गया। एसडीएम सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। घंटों की तलाश के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
कोताना निवासी युवक सैफी (15) पुत्र रियासत बिहार में सब्जी बेचने का काम करता था और ईद से पहले ही घर लौटा था। परिवार के लोगों ने यमुना पार प्लेज लगा रखी है। मंगलवार देर शाम वह परिवार के साथ खेत से ट्यूब पर सवार होकर यमुना पार कर रहा था, इस दौरान ट्यूब से उसका हाथ फिसल गया और वह यमुना में डूब गया। इससे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। पूरी रात परिवार व सूचना पर पहुंचे लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह सूचना पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार व कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 25 से अधिक गोताखोर बुलाए गए। करीब दो बजे युवक का शव यमुना से निकाला गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।