फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dealers who defy the ration of the poor will be investigated

गरीबों का राशन डकारने वाले डीलरों की होगी जांच

Sat, 18 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dealers who defy the ration of the poor will be investigated
गरीबों का राशन डकारने वाले डीलरों की होगी जांच
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। प्रति यूनिट निर्धारित राशन से कम राशन देने के मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके चलते क्षेत्र के राशन डीलरों में खलबली मची है।
नगर में राशन की 23 दुकानें है। नगर में 5997 कार्ड धारक है और 11852 यूनिट है। राशन डीलरों को शासन से आदेश है कि एक यूनिट पर पांच किलो गेंहू व दो किलो चावल दिया जाए। कार्ड धारकों के मुताबिक गेंहू तो पूरा दिया जा रहा है, लेकिन चावल एक यूनिट पर दो किलो की बजाय एक किलो ही दिया जा रहा है। खाद्य विभाग के इस खेल को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले को एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सूर्य प्रकाश पाठक को जांच के आदेश दिए। इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने एआरओ को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

क्या कहतेे है कार्डधारक
कार्डधारक कुलदीप ने बताया कि पिछले तीन माह से उन्हें प्रति यूनिट एक किलो चावल कम दिया जा रहा है। इसकी शिकायत राशन डीलर से करते है तो शासन का आदेश बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। कार्डधारक नदीम ने बताया कि उन्हें भी प्रति यूनिट कम चावल मिल रहा है। शिकायत पर धमकाकर भगा दिया जाता है। कार्डधारक उर्मिला व रामभजन का कहना है कि वे इस संबंध में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed