फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dealer not distributing ration in Kakkarpur village

ककड़ीपुर गांव में राशन नहीं बांट रहा डीलर

Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dealer not distributing ration in Kakkarpur village
बड़ौत। ककड़ीपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को राशन डीलर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कार्डधारकों ने बताया कि कुछ माह पूर्व गांव की राशन डीलर बेदो की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में बिना खुली बैठ किए आपूर्ति विभाग के अफसरों ने मृतक के बेटे को राशन वितरण करने के लिए कह दिया था। 15 दिन पूर्व आपूर्ति विभाग के अफसरों ने एसडीएम के निर्देश पर गांव पहुंचकर जांच कर दुकान निलंबित कर दी थी। इसके बावजूद डीलर लगातार विभागीय अफसरों की मिलीभगत से राशन वितरण का कार्य कर रहा है। यूनिट के हिसाब से राशन कम बांट रहा है। इससे कार्डधारक परेशान है। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सूर्यप्रकाश पाठक का कहना था कि शिकायत मिलने पर राशन डीलर की दुकान निलंबित की गई थी। जल्द ही खुली बैठक कर राशन की दुकान का प्रस्ताव कराया जाएगा। आरोप निराधार है। इस अवसर पर बबीता, संगीता, रेखा, उमा, सुरेशो, संजीव, इकबाल, देशपाल, मनोज, यशपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट भट्टा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग
बड़ौत। अखिल भारतीय मजदूर यूनियन ने बुधवार को तहसील में एसडीएम को ज्ञापन साैंपा और मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शिव कुमार कटारिया, मनोज, दीपक, अमन, शेखर, इकबाल, दिनेश आदि शामिल रहे।

मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में शिव मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने के विरोध में बुधवार को मंदिर कमेटी के सदस्य तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर देशखाप चौधरी सुरेंद्र, ओमवीर सिंह लंबरदार, सुखबीर सिंह, डायरेक्टर बुद्धु बाजिदपुर, महिपाल सिंह, सतबीर, ओमवीर, धर्मवीर, रामपाल, जयप्रकाश आदि शामिल रहे। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed