फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deadly attack by entering the house in a drain dispute

नाली के विवाद में गर्भवती समेत परिवार पर जानलेवा हमला

Mon, 17 May 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack by entering the house in a drain dispute
छपरौली। क्षेत्र के जागौस गांव में रविवार को नाली के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सात लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक गर्भवती की हालत चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन

ग्राम जागौस में नाली के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने घर में घुसकर दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सतीश व हरीश पुत्रगण धर्मपाल, अरुण पुत्र मुकेश, मुकेश पुत्र प्रेम, बबली पत्नी मुकेश, पूजा पत्नी हरीश और जतिन पुत्र सतीश घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती की हालत चिंताजनक बताई गई है। आरोप है कि परिजन महिला को थाने लेकर पहुंचे तो पुलिस ने यह कहकर भगा दिया कि घायल का इलाज पुलिस नहीं चिकित्सक करेंगे। इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। पुलिस ने तीन घायलों को भी हिरासत में ले लिया। जबकि हमला करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इस पर परिजन महिला को बिनौली, बागपत और बड़ौत के हॉस्पिटल में लेकर गए। चिकित्सकों ने रक्तस्राव ज्यादा हो जाने से खतरे को देखते हुए उसे भर्ती नहीं किया। बड़ौत के विभिन्न अस्पतालों में चक्कर लगाने के बाद परिजन शाम को घायल को लेकर फिर छपरौली थाने पर आ गए। इस बार भी पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। पीड़ित पक्ष ने पुलिस के आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर अधिकारियों ने छपरौली पुलिस को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पुलिस हरकत में आई और महिला को बड़ौत के एक हॉस्पिटल में ले जाकर उसके सिर का सीटी स्कैन कराया। रिपोर्ट में सामने आया कि चोट से ब्रेन में खून के थक्के जम गए हैं। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने रात्रि में ही उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया। एम्स में गर्भवती महिला जिंदगी के लिए जूझ रही है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि घायल महिला का उपचार एम्स में जारी है। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। विवाद में दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed