{"_id":"6167a0c92d417d4430358a42","slug":"deadbody-of-a-vegetable-vendor-found-in-baghpat-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: सब्जी विक्रेता का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: सब्जी विक्रेता का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 14 Oct 2021 08:45 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:45 AM IST
सार
मृतक गांव में ही सब्जी की दुकान लगाता था। वह गुरुवार सवेरे करीब पांच बजे सब्जी लेने के लिए बाइक से छपरौली जा रहा था। शव की छाती में गहरा घाव देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुर्डी गांव के बिजली घर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बागपत के छपरौली क्षेत्र के कुर्डी गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप के रूप में की गई है।
विज्ञापन
वह गांव में ही सब्जी की दुकान लगाता था। वह गुरुवार सवेरे करीब पांच बजे सब्जी लेने के लिए बाइक से छपरौली जा रहा था। शव की छाती में गहरा घाव देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र, सीओ बड़ौत आलोक सिंह और थानाध्यक्ष छपरौली विनोद कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन