फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dead in accident

ट्रक बैक करते समय मजदूर नीचे आया, मौके पर मौत

Tue, 03 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
dead in accident
ट्रक बैक करते समय मजदूर नीचे आया, मौके पर मौत
विज्ञापन

बड़ौत। बावली चुंगी पर एक रोड़ी डस्ट की दुकान पर मजदूरी करने वाले एक युवक के ऊपर ट्रक बैक करते समय उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई, वहां पर भीड़ जमा हो गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा, इस दुघर्टना में मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

मृतक राशिद उम्र 24 वर्ष पुत्र मजीद महावतपुर बावली का रहने वाला है, वह बावली चुंगी पर एक डस्ट रोड़ी की दुकान पर काम करता है, सोमवार की शाम वह एक ट्रक से रोड़ी उतरवा रहा था, तभी ट्रक चालक ने बैक किया और राशिद उसके नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई साकिर ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मौत के बाद उसकी पत्नी नहीमा व महिलाएं बिलख-बिलख कर रो रही है और पत्नी बेहोश हो रही है, मृतक छह भाई है, ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed