फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of young man found hanging

Baghpat News: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 29 Mar 2024 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुन्हैड़ा गांव का रहने वाला गौरव (26) दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह बुधवार को नौकरी से वापस आकर घर से बाहर चला गया। वह रात तक वापस नहीं आया तो परिजन उसे तलाशने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर उसका शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक के पिता चंद्रपाल ने बताया कि गौरव ड्यूटी से आने के बाद घर से बाहर जाने लगा तो उसे रोकने का प्रयास भी किया। मगर वह उसके बाद भी चला गया और उसका शव पेड़ पर लटका मिला। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed