{"_id":"657c44866603d449290aa6bc","slug":"dead-body-of-watchman-found-lying-in-tube-well-tank-of-brick-kiln-suspicion-of-murder-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4821-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ईंट भट्ठे की नलकूप हौज में पड़ा मिला चौकीदार का शव, हत्या की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ईंट भट्ठे की नलकूप हौज में पड़ा मिला चौकीदार का शव, हत्या की आंशका
विज्ञापन
-बेटे ने भट्ठा संचालक व मुनीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
फोटो संख्या 6
बिनौली। बिनौली-बिजवाड़ा मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर स्थित नलकूप के हौज में शुक्रवार को भट्ठे के चौकीदार का शव पड़ा मिला। मृतक के पुत्र ने भट्ठा संचालक व मुनीम पर हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है।
रामफूल उम्र 50 वर्ष पुत्र सुरडा गढ़ीदुल्ला गांव का रहने वाला था। वह बिजवाड़ा मार्ग स्थित जय वन भट्ठे पर गत तीन वर्षों से चौकीदारी करता था और दिन में अपने पुत्र गौतम, सागर, अनुज, कपिल के साथ भट्ठे पर ईंट पथाई का भी कार्य करता था। शुक्रवार सुबह रामफूल का शव भट्ठे पर स्थित नलकूप के पानी से भरे छोटे हौज में पड़ा मिला। भट्टे के मुनीम नीटू पुत्र हरपाल निवासी कुरड़ी नांगल ने फोन से यह सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए हंगामा किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। मृतक के पुत्र गौतम ने थाने पर भट्ठे के संचालक व मुनीम पर अपने पिता की हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर देकर बताया कि भट्ठे का मुनीम और अन्य लोग उससे शराब मंगवाते थे और उसे भी पिलाते थे। उनकी चौकीदारी की 14 हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वा थी, उनकी आठ माह की तनख्वा बाकी है। इंस्पेक्टर क्राइम ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति का पता चलेगा।