{"_id":"5ef4eb158ebc3e43046b3d6c","slug":"dead-body-of-the-watchman-found-hanging-on-the-noose-family-members-feared-murder-baghpat-news-mrt4881115102","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। आदर्श नंगला गांव के मिनर्वा पब्लिक स्कूल में चौकीदार का शव एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
आदर्श नंगला निवासी कुलदीप सैनी (27) पुत्र ओम सिंह सैनी गांव के ही मिनर्वा पब्लिक स्कूल में चौकीदार था। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे उसका शव स्कूल के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस का कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, चौकीदार कुलदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। छह माह की एक बेटी है।
बंद मिला सीसीटीवी कैमरा
छपरौली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो सीसीटीवी कैमरा भी बंद मिला। प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार ने बताया कि वह 12 जून को स्कूल आए थे। तीन कैमरे पिछले पांच दिन से बंद हैं।