{"_id":"5f5d132e8ebc3e6df46905ae","slug":"dead-body-of-a-young-man-from-faridabad-found-in-khekra-baghpat-news-mrt5009334156","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के युवक का खेकड़ा में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के युवक का खेकड़ा में मिला शव
विज्ञापन
- आठ सितंबर को सैर करने निकला था युवक, गला काटकर की गई हत्या
- हरियाणा पुलिस मृतक की पत्नी के प्रेमी को लेकर पहुंची थी खेकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा (बागपत)। फरीदाबाद से लापता चल रहे युवक का शव शुक्रवार की रात खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंडाहेडा के पास नाले से बरामद हुआ है। हरियाणा पुलिस मृतक की पत्नी के प्रेमी को लेकर पहुंची थी, जिसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में हत्या की यह वारदात अंजाम दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत का कहना है कि फरीदाबाद पुलिस जांच कर रही है।
फरीदाबाद के सेक्टर 91 निवासी सचिन वशिष्ठ ने आठ सितंबर को पल्ला थाने में अपने भाई रजत वशिष्ठ की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रजत घर से सुबह की सैर पर निकला था और इसके बाद लापता हो गया था। रजत का विवाह करीब ढाई माह पहले खेकड़ा क्षेत्र के गोठरा गांव निवासी युवती से हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद गोठरा के एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। फरीदबाद थाने की पुलिस शुक्रवार रात युवक को लेकर डूंडाहेड़ा पहुंची। युवक ने पुलिस को रजत का गर्दन कटा शव बरामद करा दिया। सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने आमद दर्ज कराई थी। शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। हत्या की वारदात आठ सितंबर की रात में ही अंजाम दी गई थी।