{"_id":"6712c059c456bfdd0f0f5394","slug":"ddo-has-been-sitting-on-the-investigation-report-for-one-month-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-120274-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक माह से जांच रिपोर्ट दबाए बैठे है डीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक माह से जांच रिपोर्ट दबाए बैठे है डीडीओ
Sat, 19 Oct 2024 01:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
बागपत। छपरौली ब्लॉक में तैनात वरिष्ठ सहायक को अनियमितता के मामले में निलंबित कर दिया था। इसकी जांच जिला कृषि अधिकारी को सौंपी गई थी। जांच अधिकारी ने एक माह पहले रिपोर्ट डीडीओ को सौंप दी, लेकिन डीडीओ एक माह से रिपोर्ट दबाए बैठे हैं।
छपरौली ब्लॉक में तैनात वरिष्ठ सहायक मूलचंद शर्मा की कार्य प्रणाली ठीक नहीं होने व अनियमितता के मामले में निलंबित चल रहे हैं। निलंबित हुए आठ माह से ज्यादा समय बीत चुका है। जून माह में मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद को सौंपी गई थी। जांच अधिकारी ने दो माह में जांच पूरी करने के बाद सितंबर माह में जिला विकास अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट देने के एक माह बाद भी डीडीओ ने अभी तक फाइल नहीं देखी है।
- वर्जन - जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, लेकिन थोड़ा काम ज्यादा होने के कारण फाइल नहीं देखी गई है। जल्द ही रिपोर्ट की जांच करने के बाद फाइल को सीडीओ को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश कुमार चौबे, जिला विकास अधिकारी