फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters reign

दसवीं में साक्षी, इंटर में समीता टॉपर

Mon, 16 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 16 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Daughters reign
बागपत में यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
बागपत जनपद में यूपी बोर्ड के नतीजों में बेटियों की बादशाहत रही। गांव की मिट्टी से निकली छात्राओं ने कामयाबी का परचम लहरा दिया। दसवीं में छपरौली के एंबिशन स्कूल की साक्षी ने 92.34 प्रतिशत अंक और 12वीं में दीप विद्या मंदिर स्कूल की विज्ञान वर्ग की छात्रा समीता ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया।  जनपद में 10वीं का नतीजा 87.99 और 12वें के नतीजे 92.37 प्रतिशत रहे।
विज्ञापन


रविवार को घोषित नतीजों से मेधावी छात्र-छात्राएं झूम उठे। 10वीं में छपरौली के एंबिशन स्कूल की छात्रा साक्षी ने 92.34 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अमीनगर सराय के सरस्वती विद्या मंदिर की अनुष्का ने 91.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, आदर्श शिक्षा मंदिर किरठल की छात्रा सोनिया एवं सारा हाईस्कूल की मुस्कान ने 91.3 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में जवाहर स्मार्ट इंटर कॉलेज बामनौली की छात्रा समीता ने 94.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत की स्वाति ने 94.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय, गुडविल स्कूल किरठल की नेहा एवं प्रगति ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। नतीजे जानने के लिए स्कूलों और साइबर कैफों के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। दोनों कक्षाओं की टॉप थ्री मेरिट में बेटियां ही काबिज रही। देहात के स्कूलों की लड़कियों ने अपनी मेधा का डंका बजाया हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन


34 हजार छात्र-छात्राओं ने दी थी बोर्ड परीक्षा
डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 18056 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 16149 संस्थागत और 1907 व्यक्तिगत थे। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल16303 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें संस्थागत 14590 और व्यक्तिगत 1713 परीक्षार्थी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed